Man Committed Suicide कोरबा : कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहां जांच अभी भी जारी है। मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है एक सप्ताह पहले मामला पाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव में सामने आया है जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी निवासी शिवम जायसवाल 26 वर्षीय पाली के परसदा गांव में मामा के घर रहता था। कुछ साल पहले रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ आया था। जहां कोरबा के परसदा में अपने मामा के यहां रहने लगा। अपने मामा का हार्डवेयर की दुकान है जिसे देख देख करने लगा और व्यवसाय में अपने मामा का साथ दे रहा था।