Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को 1-1 हजार रुपये की सौगात देंगी राष्ट्रपति, दिवाली से पहले सीधे खाते में आएंगे पैसे

Mahtari Vandana Yojana रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। इस दौरान वह प्रदेश की महिलाओं को दीपावली से पहले बड़ी सौगात देंगी। 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को दिवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि जारी की जाएगी। इस बार महिलाओं के खाते में राष्ट्रपति रिमोट का बटन दबाकर करेंगी। महिलाओं के खाते में शुक्रवार को 651.37 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण समारोह नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।

Mahtari Vandana Yojana

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।

कौन है इस योजना के लिए पात्र

Mahtari Vandana Yojana महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी।

महिलाओं से संवाद करेंगी राष्ट्रपति

Mahtari Vandana Yojana इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। राष्ट्रपति इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

दो दिनों का है दौरा

राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वह रायपुर और दुर्ग में अलग-अलग उच्च शिक्षण संस्थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर रायपुर और दुर्ग जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।