Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा संबल दिया है। महतारी वंदन योजना के तहत अगस्त 2025 की पहली तारीख को योजना की 18वीं किश्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में अंतरित कर दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार 69.19 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 647.35 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
Mahtari Vandan Yojana : योजना की शुरुआत मार्च 2024 में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी। तब से लेकर अब तक, लगातार 18 महीनों में प्रदेश की महिलाओं को 11728 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। इस योजना(Mahtari Vandan Yojana) के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है।