Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में एलपीजी की जमाखोरी पर बड़ा एक्शन, 102 जगहों पर छापे में 741 सिलेंडर जब्त

LPG Cylinder Crisis : ईरान (Iran) और अमेरिका-इजरायल (Amecia- Israel ) संघर्ष के चलते गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. शनिवार को राज्यभर में की गई कार्रवाई के दौरान 102 अलग-अलग स्थानों से कुल 741 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए.

LPG Cylinder Crisis :

अधिकारियों के अनुसार, राज्य के खाद्य विभाग की टीमों और जिला प्रशासन ने मिलकर संदिग्ध स्थानों पर अचानक निरीक्षण और छापेमारी की. इस अभियान का उद्देश्य घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना और संकट की स्थिति का फायदा उठाकर अवैध कारोबार करने वालों पर रोक लगाना है.

सिलेंडरों की कर रहे थे जमाखोरी

LPG Cylinder Crisis :अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए कुछ व्यापारी गैस की संभावित कमी और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के कारण सिलेंडरों की जमाखोरी कर रहे थे. इसी सूचना के आधार पर कई जिलों में छापेमारी की गई. एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि अलग-अलग जिलों में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया. जांच के दौरान कई गोदामों, दुकानों और अन्य संदिग्ध जगहों पर छापे मारे गए, जहां बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए थे.

102 स्थानों से 741 सिलेंडर जब्त 

LPG Cylinder Crisis :बयान के मुताबिक अब तक राज्यभर में 102 स्थानों से 741 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं. सबसे ज्यादा कार्रवाई रायपुर में हुई, जहां अलग-अलग निरीक्षणों के दौरान 392 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. इसके बाद बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा, जहां प्रवर्तन कार्रवाई में 130 सिलेंडर बरामद किए गए. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कई वेयरहाउस, दुकानें और अन्य स्टोरेज स्थान भी खंगाले गए, जहां सिलेंडर की जमाखोरी होने की आशंका थी.