Advertisement Carousel

LPG की कालाबाजारी पर रोक के लिए बदले बुकिंग रूल्स! जानिए- अब कितने दिनों में मिलेगा दूसरा सिलेंडर

LPG Cylinder Booking New Rules मिडिल ईस्ट में जारी जंग के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति को लेकर मची अफरा-तफरी का असर भारत के रसोई घरों तक न पहुंचे, इसके लिए केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है. सरकार सूत्रों के मुताबिक, एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है.

LPG Cylinder Booking New Rules

अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. देखा गया था कि जो लोग पहले 55 दिनों में सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने घबराहट में 15 दिनों में ही बुकिंग शुरू कर दी थी.

क्या बढ़ेंगे गैस के दाम?

LPG Cylinder Booking New Rules सूत्रों ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LNG की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए औद्योगिक इस्तेमाल वाली LNG को जरूरत पड़ने पर घरेलू इस्तेमाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किसी तरह का कटौती करने की योजना नहीं है.

पेट्रोल-डीजल पर क्या पड़ेगा असर?

LPG Cylinder Booking New Rules सूत्रों ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल इजाफे की कोई योजना नहीं है. साथ ही कहा कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 130 डॉलर प्रति बैरल के पार नहीं चली जातीं, तब तक घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर रहेंगी.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है. भारत के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सरकार को उम्मीद है कि कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के आसपास ही बना रहेगा. देश के किसी भी पंप पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत जैसी कोई समस्या नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.