Advertisement Carousel

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, दूल्हे के दोस्त ने की छेड़छाड़, नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी

Korba Crime News कोरबा जिले के कोरबी चौकी इलाके में शादी समारोह में एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। यहां एक युवक ने शादी में आई पंद्रह वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ की। इस घटना से आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

Korba Crime News

Korba Crime News पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते आठ तारीख को गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। दूल्हे का दोस्त उन्नीस वर्षीय नरेंद्र उइके सूरजपुर जिले से आया था। उसकी नजर शादी में आई पंद्रह वर्षीय नाबालिग पर थी। देर रात उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। नाबालिग के पिता ने चीखपुकार सुनकर उसे मौके पर पकड़ लिया। शादी में विवाद से बचने के लिए पिता बेटी को घर ले आए।

आरोपी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

Korba Crime News लोक लज्जा और मानसिक प्रताड़ना से दुखी होकर नाबालिग ने उसी दिन सुबह पेड़ से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर कोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि आरोपी नरेंद्र उइके के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उस पर अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारा रिमांड पर जेल भेज दिया गया।