Khallari Temple: महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नवरात्रि के दिन बड़ा हादसा हो गया। खल्लारी माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त दुर्घटना का शिकार हो गए। रोपवे का केबल टूटने से दो ट्रॉली नीचे गिर गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 18 से ज्यादा श्रद्धालु घटना का शिकार हो गए।
Khallari Temple: बताया जा रहा हैं कि 18 श्रद्धालु इस घटना में घायल हुए, जिनमें से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Khallari Temple: घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुखद बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Khallari Temple:
इस घटना के बाद रोपवे सेवा तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। वहीं, देखरेख को लेकर गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि नियमित जांच नहीं होने और रोपवे के मेंटेनेंस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।




