Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर, एक ही परिवार के हैं मृतक

Kanker Road Accident : कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा दो कारों के आमने-सामने की भिड़ंत के बाद हुआ। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 के नाथिया नवागांव के पास हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के उड़कुडा का रहने वाला परिवार हादसे का शिकार हुआ है। परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चीवरांज में शादी समारोह से वापस लौटते नाथिया नवागांव के पास उनकी कार सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार कार से टकरा गई।

Kanker Road Accident : टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार एक ही परिवार के 3 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

Kanker Road Accident : हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार सुन स्थानीय लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू किया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कांकेर एसपी में हादसे में 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

घायलों की हालत गंभीर

Kanker Road Accident : इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कारों के परखच्चे उड़ गए। दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।