Advertisement Carousel

बेटे ने पिता-दोस्त संग मिलकर लिवइन पार्टनर को मार-डाला:शादी का दबाव बना रही थी, सावधान इंडिया देखकर लाश को ठिकाने लगाया, तीनों अरेस्ट

Kabirdham Murder Case कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में रानीदहरा जलप्रपात के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने पांच दिनों के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है, साथ ही उसके पिता और एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है।

Kabirdham Murder Case पुलिस को 19 मार्च को रानीदहरा जलप्रपात के पास शव मिला था। मृतका की पहचान न होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। कबीरधाम पुलिस ने दो दिनों में मृतका की पहचान मुंगेली निवासी सुखमती बैगा के रूप में की। पुलिस अधीक्षक ने मामले में एक विशेष टीम गठित की। एक टीम ने कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग पर काम किया। दूसरी टीम ने घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य और फील्ड जांच के आधार पर संदेहियों का दायरा देवेंद्र प्रसाद जायसवाल तक पहुंचा। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवेंद्र पुणे में छिपा हुआ था।

Kabirdham Murder Case

पुलिस टीम तत्काल पुणे रवाना हुई और आरोपी को पकड़कर कबीरधाम लाई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश का पूरा खुलासा किया। मृतका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। समाज में बदनामी के डर से आरोपी ने अपने पिता केशव प्रसाद जायसवाल और दोस्त मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 16 मार्च की शाम छह-सात बजे के बीच आरोपियों ने महिला को रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Kabirdham Murder Case हत्या के बाद आरोपियों ने शव को झरने में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटनास्थल पर डमी पुतले के जरिए सीन रिक्रिएट किया। इससे हत्या की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट हो गई और अहम साक्ष्य भी बरामद हुए। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बोड़ला थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की इस ऑपरेशन में अहम भूमिका रही। कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।