Advertisement Carousel

दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, चांदी और सोने के आभूषण ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में दिखा चोर

Danteshwari Mandir Me Chori बस्तर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में मौजूद प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया है. चोरों ने मंदिर से सोने और चांदी के आभूषण चुराए है. यह घटना बीती रात घटी है. आज सुबह से ही पुलिस और मंदिर के पुजारी सहित अन्य सदस्य मौके पर मौजूद होकर जानकारी जुटा रहे हैं. कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है.

Danteshwari Mandir Me Chori

बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि चोरी के वारदात की सूचना मंदिर के पुजारी व अन्य सदस्यों ने दी. जिसके बाद पुलिस और साइबर की पूरी टीम मौके पर पहुंची. मंदिर के पुजारी के साथ मंदिर के भीतर मौजूद रहे लोगों से चांदी और सोने के आभूषणों को चोरों द्वारा उड़ा ले जाने की जानकारी मंदिर से जुटाई जा रही है. चोरी से मंदिर को कितना नुकसान हुआ है. इसका आंकलन भी किया जा रहा है.

बस्तर पुलिस कर रही जांच

बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि राजमहल परिसर स्थित दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. गर्भगृह के पास स्थित पुराना द्वार से चोर के अंदर घुसने के संकेत मिले हैं. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के मदद से चोरों की जानकारी जुटाई जा रही है. इसके अलावा जगदलपुर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी चोर किस दिशा में रवाना हुए इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. इसके अलावा मौके पर फोरेंसिक की टीम भी मौजूद है. जो साक्ष्य जुटा रही है.

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना

Danteshwari Mandir Me Chori मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है. मंदिर के अंदर एक चोर ने दिया घटना को अंजाम दिया है. दान पेटी को भी तोड़ने की कोशिश की गई है. इसके साथ होमगार्ड के जवान की भी मंदिर में तैनाती थी. जिस पर जांच जारी है.

मंदिर के कपाट किए गए बंद

Danteshwari Mandir Me Chori इस वारदात के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल मंदिर का कपाट बंद किया गया है. इस मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.