Advertisement Carousel

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते IPL हुआ सस्पेंड…. बीसीसीआई का बड़ा फैसला

IPL 2025 Suspended: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया है. 9 मई को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया. आज से कोई मैच नहीं होगा. अब BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. बीसीसीआई नई तारीखों की जल्द घोषणा करेगा.

IPL 2025 Suspended: 

IPL 2025 Suspended:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 8 मई तक 58 मुकाबले हुए थे, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच भी शामिल है. भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण 8 मई (बुधवार) को धर्मशाला में आयोजित यह मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया था. वहीं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों के धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई.

आईपीएल 2025 की नई तारीखों की घोषणा कब?

आईपीएल के इस चरण को यहीं रोक दिया गया है. अब हालात सा्मान्य होने के बाद ही दुन‍िया की सबसे लुभावनी टी20 लीग के बाकी मैचों को कराया जाएगा. इसकी तारीखों की घोषणा जल्द होगी. एक विकल्प यह भी हो सकता है कि खाली स्टेडियम में मुकाबले कराए जाएं, दर्शकों के स्टेडियम तक आने पर पाबंदी लगा दिया जाए.

error: Content is protected !!