Indian Railways : छत्तीसगढ़ के रायपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य तय समय से पहले पूरा हो गया है. इसके बाद पहले से निरस्त की गई 13 मेमू पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं. रेलवे के इस फैसले से रायपुर, डोंगरगढ़ और गोंदिया रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है.
Indian Railways रेलवे प्रशासन के अनुसार गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य पहले 13 और 14 मार्च को ब्लॉक लेकर किया जाना तय था. हालांकि तकनीकी टीमों ने इस कार्य को निर्धारित समय से पहले ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया और यह काम 6 और 7 मार्च को ही संपन्न हो गया. कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले निरस्त की गई मेमू ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया.




