Independence Day 2025: रायपुर: देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम रायपुर के पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तिरंगा झंडे का ध्वजारोहण किया। जिसके बाद सीएम साय परेड में सलामी ली। उसके बाद राज्य की जनता को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास योजना का जिक्र किया।
वीर शहीदों को किया नमन
Independence Day 2025: मुख्यमंत्री साय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुए परालकोट विद्रोह को याद किया और कहा कि इस विद्रोह को 200 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, सोनाखान विद्रोह, वीर सिपाही हनुमान सिंह, शहीद यादव राव, भूमकाल विद्रोह आदि को याद कर शहीदों को नमन किया।
सेना के शौर्य का सराहा
Independence Day 2025: मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की बात कही। सीएम ने अपने भाषण में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का वर्णन भी किया और बताया भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है।

Independence Day 2025: भारत का तिरंगा अंतरिक्ष में लहराया
भारत के अंतरिक्ष मिशन को लेकर भी सीएम ने अपने भाषण में चर्चा की थी। उन्होंने चंद्रयान की सफलता और चंद्रमा के दक्षिणी भाग पर भारत के सफलता पूर्वक लैंडिंग की प्रशंसा की। साथ ही हाल हीं में अंतरिक्ष से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा कि शुभांशु ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में भारत का तिरंगा लहरा दिया।




