IND vs SA 2nd ODI: रायपुर: छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर को रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है. भारत ने पहला ODI जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. रांची में हुए मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत दर्ज की थी.
रायपुर पहुंचे टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी
IND vs SA 2nd ODI: रायपुर के माना एयरपोर्ट से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी सीधे होटल के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट से होटल जाने के बीच चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. 3 दिसंबर को होने वाले मैच को लेकर आज आईजी और डीआईजी ने भी एक अहम बैठक ली है. बैठक के बाद एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि 1500 से ज्यादा पुलिस के जवान और अफसर मैच को लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे.
Ranchi ✅
Hello Raipur 👋#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/7m7kR1s96J
— BCCI (@BCCI) December 1, 2025