Advertisement Carousel

IND vs NZ 2nd T20: रायपुर में ईशान-सूर्या का तूफान, शिवम दुबे ने किया प्रहार, भारत की न्यूजीलैंड पर प्रचंड जीत

IND vs NZ 2nd T20 :  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी (शुक्रवार) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल  क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की. भारत को जीत के लिए 209 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत के लिए ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. ईशान ने 76 और सूर्यकुमार ने 82* रन बनाए.

दोनों टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला गया था, जिसमें भारत ने 48 रनों से जीत हासिल की. अब ये मुकाबला जीत भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा.

ईशान ने तूफानी पारी से गेम पलटा, सूर्या भी चमके
चेज में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. संजू सैमसन 6 रनों के निजी स्कोर पर मैट हेनरी का शिकार बने. वहीं अभिषेक शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर चलते बने. अभिषेक को जैकब डफी ने आउट किया. 6 रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की तूफानी साझेदारी की.

IND vs NZ 2nd T20 : इस साझेदारी के दौरान ईशान ने 9 चौके और दो छक्के की मदद से 21 बॉल पर फिफ्टी पूरी की. वहीं कप्तान सूर्या ने भी आक्रामक शॉट्स मारने से परहेज नहीं किया. ईशान किशन 76 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और अपनी इनिंग्स में 11 चौके के अलावा चार छक्का लगाया.