छत्तीसगढ़: 9 शादियां, सब टूट गईं; 10वीं पत्नी को पत्थर से कुचलकर दी बेरहम मौत

husband killed his wife छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि आरोपी की इससे पहले 9 शादियां हो चुकी हैं। सभी पूर्व पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। 10 वीं पत्नी के ऊपर उसे बेवफा होने का शक था, इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी।

husband killed his wife इस शादी के पहले आरोपी ढुला राम को 9 पत्नियां छोड़कर जा चुकी हैं। आरोपी ने बताया कि बीते 3 दिन पहले उसकी पत्नी चावल, कपड़ा और खाने का सामान लेकर घर से जा रही थी। आरोपी पत्नी को शक हुआ कि वह भी उसे छोड़कर भाग रही है। व्यक्ति ने बेवफाई के शक होने के चलते अपनी पत्नी का रास्ता रोका और फिर पत्थर से हमला करके मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने पत्नी की हत्या करके उसकी लाश को छिपाने की कोशिश भी की। उसने लाश को पत्तियों से ढक दिया और वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों को लाश होने की जानकारी लगी तो पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ढुला राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

husband killed his wife

husband killed his wife पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उसे पछतावा हो रहा है। उसने बताया कि उसे शक हुआ कि उसका किसी के साथ अवैध संबंध है और वह भी घर छोड़कर भागने की तैयारी कर रही है। जब घर से सामान ले जाते देखा तो उसका शक और बढ़ गया और फिर उसने उसकी हत्या कर दी।