Husband Assaulting Wife चेन्नई। पिछले कई दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को फ्लाईओवर पर सरेआम पीट रहा है। यह वीडियो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का बताया जा रहा है। पत्नी को पीटते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Husband Assaulting Wife
Husband Assaulting Wife पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति का नाम रोशन है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोशन चेन्नई के कोयम्बेडु फ्लाईओवर पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। इस वीडियो को फ्लाईओवर पर मौजूद एक राहगीर ने शूट कर लिया।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पति गिरफ्तार
वहीं, ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने एक्स पर एक ट्वीट में बताया है कि आरोपी पति रोशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
சென்னையில் இளம்பெண்ணை கொடூரமாக தாக்கிய இளைஞர்.
மேம்பாலத்தில் இருந்து தூக்கி வீசி கொல்ல முயற்சி . நடவடிக்கை எடுக்குமா அரசு? @satyenaiadmk @Sathish_AIADMK @AIADMKOfficial @AIADMKITWINGOFL #AIADMK #ADMK_KPM pic.twitter.com/2UHuGrPcYI
— Dr.Karthik Kuppan-Say Yes To WomenSafety & AIADMK (@kuppan_karthik) April 27, 2024
डॉ कार्तिक कुप्पन ने शेयर किया मारपीट का वीडियो
दरअसल, एक्स यूजर डॉ कार्तिक कुप्पन ने इस मारपीट के वीडियो को ट्वीट किया है। कार्तिक कुप्पन एआईएडीएमके पार्टी के सदस्य हैं। पुलिस ने डॉ कार्तिक के ट्वीट का जवाब देते हुए एफआईआर की जानकारी दी है।
फ्लाईओवर से नीचे फेंकने की कोशिश में था पति
Husband Assaulting Wife वायरल वीडियो में आरोपी अपनी पत्नी को खींचता हुआ दिख रहा है। पत्नी फ्लाईओवर पर सड़क के किनारे बैठी हुई है, पति महिला को पुल से नीचे फेंकने की कोशिश कर रहा है।