Advertisement Carousel

युवक की संदिग्ध मौत, शादी से पहले मंगेतर को बुलाया था मिलने, सेक्सवर्धक दवाओं के ओवरडोज की आशंका

Gurugram Crime News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके में एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक एक सरकारी विभाग में कार्यरत था और मूल रूप से नागपुर का रहने वाला था। उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी, जिससे यह घटना और भी भावुक कर देने वाली बन गई है।

दोस्त के पहुंचने पर हुआ खुलासा

Gurugram Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब युवक का सहकर्मी उसे लेने उसके पीजी रूम पर पहुंचा, तो कई कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला।

कमरे में मिले दवाइयों के पैकेट

जांच के दौरान कमरे से कुछ दवाइयों और सप्लीमेंट्स के रैपर बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम का इंतजार

Gurugram Crime News: प्रारंभिक आशंका है कि सेक्सवर्धक दवाओं के ओवरडोज से हार्ट अटैक आया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Gurugram Crime News

कमरे में जबरन प्रवेश या किसी तरह के संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला हत्या या आत्महत्या का नहीं लग रहा। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।