स्टेज के पीछे दूल्हा कर रहा था गंदा काम, दुल्हन ने देखा तो मच गया बवाल

Groom Smoking Ganja जौनपुर. उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में दुल्हन को ब्याहने आई एक बारात में दूल्हे की हरकतों को देखकर दुल्हन दंग रह गई। दूल्हा पूरी तरह से नशे में था। वह स्टेज के पीछे जाकर गांजा भी पी रहा था। ये दुल्हन ने देख लिया तो बवाल मच गया। क्योंकि उसने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मानने के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

दूल्हा, पिता और दादा को बनाया बंधक

Groom Smoking Ganja जौनपुर जिले के फत्तूपुर क्षेत्र में गुरुवार को शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से हो रही थी। बारात दुल्हन के यहां लग चुकी थी। बारात जब पहुंची तो दूल्हा नशे में था। इसके बाद वह गाली गलौच करता हुआ भी नजर आया। वह कुछ देर बाद मंच से उतरकर बैंड बाजों वालों के साथ गांजा पीते भी नजर आया। ये देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

जोश में आकर स्टेज पर पीने लगा गांजा

Groom Smoking Ganja दुल्हन और लड़की पक्ष के लोगों ने जब दूल्हे के नशे और गांजा पीने की हरकत का विरोध किया तो वह स्टेज पर ही आकर गांजा पीने लगा। जिससे हंगाम बढ़ गया और कई बाराती मौके से भाग गए। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और दादा को बंधक बना लिया।

Groom Smoking Ganja शादी का खर्च मांगा

दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में खर्च किये गए 8 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो करीब 2 लाख रुपए में मामला जमा। इसके बाद 2 लाख रुपए देकर बारात को बैरंग लौटा दिया गया।

You may have missed