School Student Beaten धमतरी। लंच के समय स्कूल परिसर में गांव के ही एक सनकी युवक ने कक्षा तीसरी के आठ वर्षीय एक छात्र की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे छात्र घायल हो गए। चेहरे और पीठ में चोटें आई है। शरीर से खून का बहाव भी हुआ है। आक्रोशित पालक व ग्रामीणों ने इस घटना की शिकायत अर्जुनी थाना में करके आरोपित सनकी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा कदम न उठाएं।
कक्षा तीसरी का है छात्र
School Student Beaten 16 फरवरी को शाम घटना की शिकायत लेकर अर्जुनी थाना पहुंचे घायल छात्र के पिता चेतन निर्मलकर ने बताया कि उनके पुत्र शासकीय स्कूल भानपुरी में कक्षा तीसरी के छात्र है। हर रोज की तरह वह आज भी स्कूल गया हुआ था और वह काम पर चला गया था। जब वह दोपहर में खाना खाने पहुंचे तो सूचना मिली कि उनके बच्चे को गांव के एक सनकी युवक ने पिटाई की है, जिससे उन्हें चोटें आई है। सनकी युवक स्कूल के बांउड्रीवाल का दीवार फांदकर स्कूल परिसर में प्रवेश कर छात्र की पिटाई की है। उन्होंने यह भी बताया है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और सनकी भी है। जिस समय बच्चे को पीटा गया, वह समय लंच का था। खाना खाने के बाद छात्र बाथरूम गया हुआ था, इसी दौरान घटना हुई है।
School Student Beaten घसीट-घसीटकर पीटा
School Student Beaten छात्र को जमीन पर घसीटते हुए पिटाई की है। जिससे छात्र के चेहरा, पीठ और पैर में चोट आई है। घटना के समय घायल छात्र बोलने की स्थिति में नहीं था, क्योंकि उनकी डंडे से पिटाई की गई थी। जब थाना लेकर पहुंचे तो छात्र दहशत में बोल नहीं पा रहा था। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गया था। फिलहाल छात्र की स्थिति ठीक है, लेकिन दहशत बना हुआ है। उन्होंने ने बताया कि सनकी व्यक्ति के ऊपर उचित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में अन्य बच्चों व लोगों के साथ ऐसा न हो। इस व्यक्ति की कई अन्य शिकायतें भी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।




