Advertisement Carousel

Gold-Silver Rates: चांदी ₹1.70 लाख सस्ती… जानें अब कितना है 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

Gold-Silver Rates सोना-चांदी की कीमतों ने हैरान किया है. बजट से पहले तक इन कीमती धातुओं के दाम रॉकेट सी रफ्तार से भागते हुए रिकॉर्ड तोड़ रहे थे, तो अचानक Gold-Silver Rate Crash होने लगे और बीते सप्ताह तो ये हाई से काफी कम रह गए. अचानक गोल्ड-सिल्वर प्राइस क्रैश होने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई. बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में आए बदलाव (Gold-Silver Price Change) पर गौर करें, तो चांदी अपने हाई से 1.70 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं सोना 38000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूट गया. आइए जानते हैं 20, 22 और 24 कैरेट सोना खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे?

चांदी की कीमत लगातार क्रैश 

Gold-Silver Rates सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत के बारे में, जिसने बीते साल से 2026 के पहले जनवरी महीने तक लगातार गदर मचाए रखा था. बीते 29 जनवरी को ही 1 Kg Silver Price इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये के स्तर के पार निकला था और 4,20,048 रुपये के हाई पर पहुंच गया था. लेकिन इस स्तर को छूने के बाद 5 मार्च की एक्सपायी वाली चांदी के फिसलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो बीते सप्ताह तेज नजर आया.  पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ये अपने हाई लेवल से टूटते हुए 2,49,499 रुपये प्रति किलो के लेवल पर आ गई. यानी 1,70,549 रुपये सस्ती हो गई.