Girl Murdered With Sharp Weapon गरियाबंद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बाशिन में एक सनकी युवक ने धारदार हथियार से वार कर स्वास्थ्य कर्मी युवती को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने युवती को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर वार किए। युवती फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम सिर्रीकला के अस्पताल में काम करती थी। वारदात के बाद भागते हुए आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम श्याम साहू नवापारा राजिम बताया गया।