Gariyaband News:: गरियाबंद : – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोसमी गांव में अवैध शराब बनाने वालों ने पुलिस टीम पर भीषण हमला कर दिया। इस दौरान तीन पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, दरीपारा कैंप पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोसमी गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम गांव में छापेमारी के लिए पहुंची। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, अवैध शराब बनाने वाले ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुलिस जवानों को घेर लिया।
Gariyaband News: ग्रामीणों ने लाठियों, टांगियों और अन्य हथियारों से पुलिस टीम पर जमकर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन पुलिस जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को नामजद करते हुए FIR दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Gariyaband News:
Gariyaband News: गरियाबंद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और ऐसे तत्वों पर नकेल कसने का संकल्प लिया है। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।




