छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिबंध के बाद भी जुआ और हुक्का पार्लर चलाने वाले 13 आरोपियों को हुक्के के सामान के और ताश पत्ती के साथ विधानसभा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है
विधानसभा थाना पुलिस के अनुसार हुक्का पार्लर चालाने वाले वाले आरोपियों को उसी सतपाल फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया है जहां से जुए की फड़ चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आशंका जताई जा रही है की दोनों समुह के आरोपी मिलकर रायपुर के आउटर में जुए और हुक्के का बड़ा अवैध धंधा संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से शेख सागर, शोएब आलम को गिरफ्तार किया है दोनों पर हुक्का का सामान खरीद कर बेचने का आरोप है।
वहीं अन्य आरोपियों में मनु शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा, अनमोल जदवानी, विनेश लालवानी और संजय महानंद को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ कोपटा एक्ट और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। रायपुर की विधानसाभा थाना पुलिस ने सतपाल फार्म हाउस के पास जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में गुढ़ियारी का निगरानी सुदा बदमाश मनजीत सिंग, सौरभ सिंग, रामेश्वर सिंग समेत 6 आरोपियों को 2 लाख रुपए से ज्यादा नगद, ताशपत्तियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने फार्म हाउस के पास जुए की फड़ बिठा रखी थी। पुलिस ने मौके से नरेंद्र कुमार, छोटू सागर और आकाश सिन्हा को भी मौके से जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।
नाम आरोपी: 01. मनजीत सिंग पिता बलवंत सिंग उम्र 30 वर्ष साकिन गोदवारा थाना गुड़ियारी
02. सौरभ सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 22 वर्ष सकिन सीता नगर थाना गुड़ियारी
03. रामेश्वर सिंग पिता कन्हैया सिंग उम्र 20 वर्ष सकिन अशोक नगर गुड़ियारी
04. नरेन्द्र कुमार साहू पिता जोहर लाल साहू उम्र 27 वर्ष सकिन बाजार चौक नरदहा थाना विधानसभा
05. छोटू सागर पिता जैसर सागर उम्र 33 वर्ष साकीन स्टेशन रोड केलकर पारा थाना गंज
06. आकाश सिन्हा पिता स्व. आशीष सिन्हा
उम्र 34 वर्ष साकीन गुलशन वाटिका फेस 1 सेजब हार थाना मुजगहन
07. शेख सागर पिता शेख नवाबुद्दीन उम्र 29 वर्ष साकीन शंकर नगर एकजटिका अपार्टमेंट
08. शोएब आलम पिता अली हैदर उम्र 29 वर्ष साकीन दुर्गा नगर भगत सिंह चौक रायपुर
09. मनु शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा उम्र 24 वर्ष साकीन म. न. ई.24 गायत्री नगर थाना खमारडीह रायपुर
10. श्रेष्ठ शर्मा पिता स्व. अजय शर्मा उम्र 24 वर्ष सकिन सुन्दर नगर थाना डीडी नगर रायपुर
11. अनमोल जदवानी पिता स्व. दिलीप जदवानी उम्र 24 वर्ष साकीन म. न. 78 राजभवन के पीछे सिविल लाईन रायपुर
12. विनेश लालवानी पिता देवपाल लालवानी उम्र 29 वर्ष सकिन सेल टैक्स कॉलोनी अवंती विहार थाना खमारडीह रायपुर
13. संजय महानंद पिता अनुजा महानंद उम्र 39 वर्ष साकीन शोभित नगर थाना टिकरापारा रायपुर
Gambling hukka parlour owner arrested