भारतीय अर्थव्यस्था के वास्तुकार थे मनमोहन सिंह, देश की तरक्की में इन 10 कामों के लिए हमेशा किए जाएंगे याद

Manmohan Singh passes away भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कल रात उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने एक्सिडेंटल प्रधानमंत्री कहा गया लेकिन उन्होंने सारे कयासों को गलत करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। मनमोहन सिंह ने अपनी पहचान एक राजनेता से कहीं अधिक एक कुशल अर्थशास्त्री के तौर बनाई। उन्होंने अपनी समझ और सूझबूझ से न सिर्फ दिवालिया होती भारतीय अर्थव्यस्था को बाहर निकाला बल्कि दुनिया के लिए उदारीकरण के दरवाजे खोलकर भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने का रास्त साफ किया।
Manmohan Singh passes away
Manmohan Singh passes away उनके आर्थिक नीतियों के कारण न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी बल्कि आम लोगों की जिंदगी में भी बड़ा बदलाव आया। लोगों के पास रोजगार के मौके बढ़ें और इनकम में इजाफा हुआ। मनमोहन सिंह की नीतियों ने न केवल भारत की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद की, बल्कि सामाजिक और संरचनात्मक सुधारों में भी आमूलचूल बदलाव लाने का काम किया। आइए जानते हैं कि मनमोहन सिंह को किन कामों के लिए आने वाली पीढ़ी याद करेगी।