SHASHANK SINGH भोपाल: राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शैलेष सिंह और उनके ड्राइवर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज एवं अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला घर में खाना बनाने वाले कर्मचारी विपेंद्र सिंह तोमर की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
SHASHANK SINGH पुलिस के अनुसार, फरियादी विपेंद्र सिंह तोमर (31), निवासी रीवा, ने शिकायत में बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले शैलेष सिंह के नीलबड़ स्थित आवास पर रसोइए के रूप में काम पर रखा गया था। उनके अनुसार 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ रहने और खाने की व्यवस्था तय हुई थी।
SHASHANK SINGH शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खाना पसंद नहीं आने पर शैलेष सिंह, उनके बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। फरियादी का यह भी आरोप है कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उससे जबरन काम कराया गया।
मामले की जांच के बाद फरियादी, गवाह मोहित सिंह सेंगर के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर रातीबड़ थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
SHASHANK SINGH
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।