Advertisement Carousel

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी, 16 दिन में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे RCB और SRH

IPL 2026 Schedule: नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। लीग की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। BCCI ने अभी शुरुआती 20 मुकाबलों का यानी पहले फेज का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच खेले जाएंगे।

IPL 2026 Schedule:दरअसल, पहले टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होना तय  किया गया था। लेकिन, बंगाल और तमिलनाडु समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से इसे दो दिन आगे बढ़ाया गया है। ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इसी मैदान पर पिछले साल आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

IPL 2026 Schedule: पहले फेज में 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं। पहला मैच 28 मार्च (शनिवार) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। 4, 5,11 और 12 अप्रैल डबल हैडर खेले जाएंगे।