Eight People Died Due To Lightning छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बहुत बड़ा और दुखद हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में आगे कार्रवाई में जुटे हैं।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत पर कहा, “सब कुछ हमारे संज्ञान में है और सरकार इस पर तत्काल कार्रवाई कर रही है… 8 मृतकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हमारे अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए हैं और तत्काल… pic.twitter.com/tSRGvTd9T9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2024