Earthquake: हिमाचल के कुल्लू में भूकंप के झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता
Earthquake In Kullu कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में आज अल सुबह कई क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटका आज सुबह करीब 3 बजकर 39 मिनट पऱ महसूस किया गया। लोग सोए हुए थे और अचानक तेज भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। कुछ लोग बदहवास होकर जान बचाने के लिए घरों से बाहर दौड़ पड़े। इस दौरान करीब कुछ सेकंड तक तेज कंपन का एहसास हुआ। अल सुबह आए इस भूकंप की वजह से डर के मारे लोगों को ठीक ढंग से नींद भी नहीं आई।
An earthquake of magnitude 3.0 on the Richter Scale occurred today at 03.39 IST in Kullu, Himachal Pradesh: National Center for Seismology pic.twitter.com/31lJpfE5jv
— ANI (@ANI) June 13, 2024