DSP Kalpana Verma Suspended : छत्तीसगढ़ पुलिस में हलचल मचा देने वाली घटना में दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग ने आज लिखित आदेश जारी करते हुए यह सख्त कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?
DSP Kalpana Verma Suspended : होटल कारोबारी दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों रुपये की उगाही, महंगे तोहफे (डायमंड रिंग, गोल्ड ज्वेलरी, लग्जरी कार) और पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया था।
DSP Kalpana Verma Suspended : कारोबारी ने वीडियो, फोटो और चैट्स जारी कर दावा किया कि DSP ने प्यार के जाल में फंसाकर उनसे लगभग 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि, आभूषण और संपत्ति संबंधी दबाव बनाया। जांच में खुफिया जानकारी लीक करने (नक्सलियों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं) का भी मामला सामने आया, जो बेहद गंभीर है।
प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद शासन ने कड़ा एक्शन लिया।
निलंबन के बाद क्या होगा?
- DSP कल्पना वर्मा अब PHQ रायपुर में अटैच रहेंगी।
- निलंबन अवधि में उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
- आगे विभागीय जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
2017 बैच की डीएसपी कल्पना वर्मा, अभी दंतेवाड़ा में पोस्टेड
बता दें कि कल्पना वर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस में साल 2017 बैच की डीएसपी हैं। ये मूलरूप से रायपुर की रहने वाली हैं। वर्तमान में दंतेवाड़ा में पोस्टेड थी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि साल 2021 में डीएसपी कल्पना वर्मा महासमुंद में पोस्टेड थीं, तब अपने एक बैचमेट के जरिए उनकी मुलाकात दीपक टंडन से हुई थी। मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और फिर बातों-मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।
DSP Kalpana Verma Suspended :
यह मामला अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुका है। पुलिस महकमे की छवि पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि DSP ने पहले इन आरोपों को बेबुनियाद और साजिश करार दिया था।अगली खबर में हम आपको कल्पना वर्मा के सारे व्हाट्सएप चैट और सीसीटीवी फुटेज दिखाएंगे… तब तक जुड़े रहें khabarjordar.com के साथ…




