Drug Bust in Mahasamund: महासमुंद, 4 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 281.900 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये बताई जा रही है।
Drug Bust in Mahasamund:
पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो वाहन, साथ ही 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के फुलवानी से पुणे (महाराष्ट्र) गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने NH-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो वाहन मौके पर पहुंचे, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।
Drug Bust in Mahasamund: तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में रखी बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा से पुणे ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी महाराष्ट्र के निवासी हैं। इनमें प्रशांत गोले, क्षितिज जाधव, अक्षय निगम, अभिषेक जगले और महेश काटकर शामिल हैं।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
लगातार जारी है अभियान
Drug Bust in Mahasamund: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सोर्स और डेस्टिनेशन पॉइंट पर भी सख्ती से जांच की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई को एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।




