DJ Ban in Chhattisgarh: जयस्तंभ चौक में उमड़ता है जनसैलाब
DJ Ban in Chhattisgarh: करीब 100 साल से भी पुरानी परंपरा के अनुसार राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन होता है। जिसे देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में जन सौलाब जय स्तंभ चौक पर उमड़ता है। रायपुर के अलावा दूसरे जिले से भी लोग झांकी देखने रायपुर पहुंचते हैं। इस दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसे ध्यान में रखकर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रहती है।
DJ बजाने को लेकर डिप्टी सीएम ने क्या कहा..
मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि डीजे व धुमाल संचालकों से भी मेरी बातचीत हुई है, उनसे भी मैंने कहा था, आपको नहीं बजाना है। हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन अनुरूप नियंत्रण ढंग से जितना तीव्रता का आम ध्वनि प्रसारित कर सके। उन सारे नियमों और मापदंडों को ध्यान में रखकर करें। नहीं तो कार्रवाई होना तय है।

