Advertisement Carousel

“बेटी हुई है….” ढोल-नगाड़ों के साथ 2 किमी तक जश्न, शहर बना गवाह

Dhamtari News : धमतरी: जिले में एक परिवार ने बेटी के जन्म को यादगार बना दिया। 24 साल बाद घर में बेटी आने पर परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। अस्पताल से घर तक करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जश्न मनाया गया, जिसमें ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और नृत्य ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया।

Dhamtari News : मकेश्वर वार्ड निवासी रूपेश कोसरिया और उनकी पत्नी किरण कोसरिया के यहां 1 अप्रैल को पहली संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ। कोसरिया परिवार में करीब 24 साल बाद बेटी के जन्म से पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है।

Dhamtari News : 6 अप्रैल को जब मां-बेटी को धमतरी-रायपुर रोड स्थित निजी अस्पताल से घर लाया गया, तो परिजनों ने भव्य स्वागत की तैयारी की थी। जिस कार में बच्ची को लाया गया, उसे सजाकर उस पर बड़े अक्षरों में “बेटी हुई है” लिखा गया था।

Dhamtari News :

रास्तेभर ढोल-नगाड़ों के साथ लोग नाचते-गाते चलते रहे और आतिशबाजी भी की गई। इस अनोखे जश्न को देखकर लोग पहले इसे किसी शादी का समारोह समझ बैठे, लेकिन असलियत जानकर सभी हैरान रह गए।

बच्ची के ताऊ दीपक कोसरिया ने बताया कि परिवार में 24 साल बाद बेटी का जन्म हुआ है, इसलिए यह पल बेहद खास है। उन्होंने कहा कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि गर्व और आशीर्वाद होती है। उसे अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य देना हर परिवार की जिम्मेदारी है।