Delhi Crime News: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 19 वर्षीय निक्कू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के साथ उसकी हल्की कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह पूरी घटना सरेआम हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
Delhi Crime News: इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद एक आरोपी ने खुद सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया। उसने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए कहा, “तेरे भाई ने मर्डर कर दिया है और अब तिहाड़ जेल जाने वाला है।” साथ ही उसने यह भी कहा कि वह अपने दोस्तों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यह वीडियो सामने आते ही मामला और गंभीर हो गया।
Delhi Crime News: पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान 18 वर्षीय तरुण उर्फ कर्ण के रूप में की है। फिलहाल कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले में 5 से 6 लोग शामिल थे, जिनमें से कुछ अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
Delhi Crime News:
Delhi Crime News: घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार में मातम पसरा है और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




