किराये पर कमरा लेकर प्रेमी-प्रेमिका ने गुजारी रात, OYO वाले ने झांककर देखा तो फटा रह गई आंखें, जानिए पूरा माजरा

Couple Commits Suicide संभल. उत्तरप्रदेश के संभल जिले में एक प्रेमी प्रेमिका ने ओयो होटल में एक किराये का कमरा लिया। उन्होंने एक साथ रात गुजारी, लेकिन इसी बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि सुबह होने से पहले उन्होंने अपने आप को खत्म कर लिया। रूम के अंदर दोनों के शव मिले। ये खबर फैलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

ये था मामला

जानकारी के अनुसार यूपी के संभल में हसनपुर रोड पर स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार सुबह जहां प्रेमिका का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, वहीं प्रेमी फांसी के फंदे पर पंखें पर लटका हुआ मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला था।

होटल वाले ने बताया

Couple Commits Suicide ओयो संचालक ने बताया कि गुरुवार देर रात युवक और युवती ने एक कमरा किराये पर लिया। उन्होंने कमरे में ही रात गुजारी, लेकिन जब सुबह काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आए तो उन्होंने पहले जाकर दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोई आवाज नहीं आइ तो होटल के मैनेजर ने कमरे में झांका तो प्रेमी फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे दरवाजा खुलवाया तो बेड पर लड़की की लाश पड़ी थी, मुंह से झाग भी निकल रहे थे। अब आगे की जानकारी पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगी।

दिल्ली और संभल के लड़का लड़की

जांच में पता चला कि प्रेमी दिल्ली का रहने वाला था। चूंकि वह लड़की के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के यहां आता जाता था, इस कारण उसकी दोस्ती लड़की से हो गई। जिसके बाद दोनों में प्यार भी हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। फिर न जाने ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने ये कदम उठाया।

Couple Commits Suicide नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस को ओयो रूम से कोई सुसाइड नोट फिलहाल नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

You may have missed