Advertisement Carousel

कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष विवाद। 7 में से 5 ने दिया इस्तीफा अब निगम में 3 ही बचे । प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Raipur.

कांग्रेस में नगर निगम रायपुर के नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहा विवाद थमते दिखाई नहीं दे रहा है । संदीप साहू के पक्ष में कांग्रेस के कुल सात पार्षदों में से पांच ने इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि संदीप साहू को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेता प्रतिपक्ष बनाने के पद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष के आदेश को दरकिनार कर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया था।


इसके विरोध में अब नगर निगम रायपुर में कांग्रेस के कुल 7 में से 5 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है ।
जिसके बाद रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के सिर्फ तीन ही पार्षद रह गए हैं ।

बता दें कि संदीप साहू जीते हुए कांग्रेसी पार्षदों में सबसे सीनियर है ,वही आकाश तिवारी ने टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

संदीप साहू को सबसे सीनियर होने के नाते नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। वहीं आकाश तिवारी ने भी चुनाव जीता था। कुछ दिन बाद कांग्रेस नेता कुलदीप जुनेजा, एजाज ढेबर,
और अन्य नेताओं का समर्थन मिलने पर आकाश तिवारी को वापस कांग्रेस ज्वाइन कराया गया और उसके कुछ ही दिन बाद आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जारी किया ।
इसके बाद से ही लगातार कांग्रेस के अंदर विवाद की स्थिति बनी हुई थी ।
बता दें कि अभी भी नेता प्रतिपक्ष के कमरे में संदीप साहू के नेम प्लेट लगी हुई है।

मंगलवार को बुलाई गई विशेष सामान्य सभा में भी संदीप साहू बतौर नेता प्रतिपक्ष शामिल हुए थे।

जबकि आकाश तिवारी सभा में नहीं पहुंचे।

अर्जुमन ढेबर, आकाश तिवारी और शेख मुशीर के अलावा सभी कांग्रेसी पार्षदों ने संदीप साहू के पक्ष में इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं

 

Congress dispute in Nagar Nigam Raipur Seven leaders parshad resign

error: Content is protected !!