Ban On Sale Of Meat And Mutton रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में गणतंत्र दिवस दिनाक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2026 को मास मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
Ban On Sale Of Meat And Mutton इस सबंध में छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एव विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग ने गणतंत्र दिवस दिनाक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुका गृह एवं समस्त मास मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।
Ban On Sale Of Meat And Mutton गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनाक 30 जनवरी 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मास मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मास मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
Ban On Sale Of Meat And Mutton
रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।




