Commercial Gas Cylinder Crisis देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत ने घर की रसोई से लेकर बड़े होटलों और शादी-ब्याह के कार्यक्रमों तक हलचल मचा दी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सबको चौंका दिया है। यहां एक स्थानीय होटल के बाहर एक साइन बोर्ड लगा हुआ है जो इस संकट की गंबीरता को साफ-साफ उजागर करता है। इस बोर्ड पर लिखा है – दुल्हन का दहेज: कमर्शियल गैस आपकी तरफ से, व्यवस्थाएं होटल की तरफ से।
.Commercial Gas Cylinder Crisis
रिपोर्ट के मुताबिक, यह अनोखा नोटिस एक ऐसे होटल ने लगाया गया है, जो शादियों की बुकिंग पूरी करने के लिए गैस की भारी किल्लत से जूझ रहा है। होटल के मैनेजर पूर्णेंद्र मजूमदार के अनुसार, यह बोर्ड उस कड़वी सच्चाई को बयां करता है जिससे आज पूरा होटल उद्योग जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि वे लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क में हैं, लेकिन हर जगह से उन्हें कोरा जवाब मिल रहा है। एजेंसियां नया स्टॉक देने से मना कर रही हैं, जिससे होटल के संचालन पर तलवार लटक गई है।
एक दो दिन का स्टॉक ही बचा
मैनेजर ने बताया कि उनके पास केवल एक या दो दिन का स्टॉक बचा है, जिसके बाद उन्हें मजबूरी में होटल और रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा। बिना कमर्शियल सिलेंडर के उन बड़ी रसोइयों को चलाना असंभव है जो शादियों और बड़े आयोजनों के लिए खाना तैयार करती हैं। यह स्थिति केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों में स्ट्रीट फूड स्टॉल और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की आजीविका पर संकट बन गई है। जो परिवार आने वाले दिनों में शादियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके सामने भी इस समस्या से निपटना, सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
लोग परेशान
Commercial Gas Cylinder Crisis वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि महिला हो या पुरुष, सभी अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर पहले गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए कॉल करने पर बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी द्वारा सर्वर डाउन होने की बात कही जा रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Commercial Gas Cylinder Crisis गैस सिलेंडर की कमी का असर सबसे ज्यादा घरेलू महिलाओं पर पड़ रहा है। सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई घरों में खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। लोग घंटों तक एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। फिलहाल उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य होगी और उन्हें इस परेशानी से राहत मिलेगी। हालांकि यह समस्या और कितने दिनों तक बनी रहेगी, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो पाएगा।




