“मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो….” मदर्स डे पर मुख्यमंत्री का इमोशनल पोस्ट, मातृ दिवस पर सभी महतारियों को किया नमन…

CM Vishnudevo Sai

CM Vishnudevo Sai । पूरे विश्व में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। अलग-अलग जरिए से मां को याद किया जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मां के साथ तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है… “मां के लिए क्या लिखूं मां ने तो सबको लिखा है मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम”

मां के काफी करीब हैं मुख्यमंत्री

CM Vishnudevo Sai  आपको बता दे की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी मां के बेहद करीब है। कोई भी बड़े काम को शुरू करने से पहले वो अपनी मां का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। मां के साथ उनके मजबूत रिश्ते की तस्वीर उस वक्त भी सामने आई थी, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे। वही मुख्यमंत्री बनने के बाद जब वो अपने गृहग्राम बगिया लौटे तो उस दौरान भी मां के साथ उनकी मजबूत रिश्ते की तस्वीर सामने आई थी। अब आज मदर्स डे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव ने मां के साथ अपनी तस्वीर साझा की है।

CM Vishnudevo Sai  क्या है मदर्स डे का इतिहास

आधुनिक समय में दुनियाभर के दर्जनों देशों में एक साथ ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। हालांकि, पूर्व में इसकी तिथि को लेकर मतभेद थे। यह बोलीविया में 27 मई को मनाया जाता है। इसकी मुख्य वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन महिलाओं की नृसंश हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं। उन महिलाओं के सम्मान में 27 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। वहीं, ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए इस पर्व को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं।

You may have missed