रायपुर: Salim Ansari Passes Away: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन से कला और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम अंसारी ने छत्तीसगढ़ सिनेमा में अपनी अदाकारी और कलाकारी से खास पहचान बनाई। फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन ने निधन की पुष्टि की है। सलीम अंसारी ने अपने लंबे और समर्पित अभिनय करियर में सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया। उनके निधन से फिल्म और कला जगत में शोक की लहर है।
Salim Ansari Passes Away
Salim Ansari Passes Away: सलीम अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में एल्बम और फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने निर्देशक सतीश जैन निर्देशित फिल्म झन भुलव मां बाप ला में अभिनय किया जिसके बाद उनकी हर फिल्म चाहे वह छत्तीसगढ़ी हो या भोजपुरी दर्शकों द्वारा सराही गई। उनकी सहज अभिनय शैली हास्य से भरे संवाद और विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।
#श्रद्धांंजलि
छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ कलाकार **श्री सलीम अंसारी चाचा जी** के आकस्मिक निधन की हृदयविदारक सूचना।
कला जगत ने एक असाधारण प्रतिभा, सरल हृदय और समर्पित रचनाकार को सदैव के लिए खो दिया।
विनम्र श्रद्धांजलि pic.twitter.com/S8cpKXdGJN— Vijay Pal Singer (@vijaypalsinger) October 31, 2025




