Chhattisgarh Weather Update:जुलाई के पहले दिन छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है. साथ ही वज्रपात और गरज-चमक के भी आसार हैं. राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है.
कई जिलों में भारी बारिश दर्ज.
पिछले 24 घंटों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. बिलासपुर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.0°C और राजनांदगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0°C दर्ज हुआ.