इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में तकनीकी कर्मचारी संघ का प्रदर्शन

Technical Employees Union : रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में तकनीकी कर्मचारी संघ ने वेतन विसंगति और पेंशन संबंधी दिक्कतों को लेकर आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। संघ के बैनर तले विषय वस्तू विशेषज्ञ और कृषि वैज्ञानिकों ने रैली निकालकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया।

Technical Employees Union

वैज्ञानिकों ने रखीं सात सूत्रीय मांगें

Technical Employees Union :  वैज्ञानिकों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को बताते हुए कहा कि आवेदन निवेदन करने के बाद सुनवाई नहीं हो रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

मांगों में शामिल हैं:

– नियुक्ति आदेश एवं विश्वविद्यालय अधिनियम-1987 के अनुरूप KVK कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के समतुल्य पदों के अनुसार सभी सेवा लाभ बहाल किए जाएं।
– NPS/OPS लाभों को पूर्ण रूप से बहाल किया जाए।
– मेडिकल एवं अन्य भत्तों को पुनः लागू किया जाए।
– उच्च वेतनमान योजनाओं को पुनः आरंभ कर, न्यायपूर्ण समयमान वेतनमान, क्रमोन्नती, पदोन्नति की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
– सेवा-निवृत्ति आयु को विश्वविद्यालय के नियमानुसार 65/62 वर्ष निर्धारित किया जाए।
– सेवानिवृत्ति उपरांत समस्त लाभ—पेंशन, ग्रेच्युटी, पारिवारिक पेंशन, चिकित्सा भत्ता इत्यादि प्रदान किए जाएं।
– जब तक केवीके कार्मिकों की सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो, तब तक उल्लेखित पूर्व विज्ञापन निरस्त किया जाए।

Technical Employees Union :  प्रदर्शनकारियों का आक्रोश

Technical Employees Union : प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।