छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: किन वादों की बदौलत बीजेपी को मिली बड़ी जीत, किसको मिले कितने फीसदी वोट, देखिए आंकड़े

Chhattisgarh Nikay Chunav : रायपुर. छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में जनता के विश्वास ने भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में सत्ता के शीर्ष पर बैठा दिया. देखें तो छत्तीसगढ़ गठन के बाद 25 सालों में इतनी बड़ी जीत भाजपा को पहली बार मिली, जिसमें नगर निगम की 10 में से 10, पालिका की 49 में से 35 और नगर पंचायत की 114 में से 81 सीटें बीजेपी की झोली में आ गई. दरअसल इस जीत के पीछे की वजह 13 महीने में बीजेपी सरकार के कामकाज और पीएम मोदी की गारंटी को माना जा रहा है.

Chhattisgarh Nikay Chunav :

विधानसभा चुनाव के दौरान अपनाई रणनीति भी भाजपा के लिए बेहद कारगर साबित हुई. कांग्रेस के 5 साल के भ्रष्टाचार को भाजपा ने भुनाया, तो निगमों के करप्शन की पोल भी जनता के सामने रखी. स्थानीय स्तर पर समस्याओं के अंबार के बीच अटल विश्वास पत्र की घोषणाओं में जनता को विकास की तस्वीर नजर आई. ये बड़े कारण हैं जिनकी वजह से निकाय में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत हुई.

बीजेपी के जीत के 5 बड़े फैक्टर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कामकाज सभाएं और रोड शो

अटल विश्वास पत्र के वादों पर जनता का भरोसा

चुनाव में भ्रष्टाचार बना बड़ा मुद्दा, कांग्रेस के कामकाज पर लोगों की नाराजगी

आरक्षण जैसे मुद्दे पर लोगों का विश्वास जीतने में भाजपा रही कामयाब

सदस्यता अभियान वोट मार्जिन बढ़ाने में कारगर

निकाय चुनाव में ये रहे वोट परसेंटेज

56.4 फीदी वोट इस निकाय चुनाव में बीजेपी को मिले, जो मेयर और अध्यक्ष के लिए डले थे

31.25 फीसदी वोट परसेंटेज कांग्रेस का रहा

7.73 फीसदी वोट निर्दलियों को मिले

वार्डों में पार्षद के लिए डले वोट में 46 फीसदी भाजपा और 33 फीसदी कांग्रेस को मिले

निकाय के नतीजों पर एक नजर

10 की 10 सीटों पर भाजपा की जीती

50 फीसदी निगम सीटों पर महिलाओं का कब्जा

67,295 लाख वोट के अंतर से दुर्ग निगम में अलका बाघमार को मिली सबसे बड़ी जीत

5,692 वोट के अंतर से चिरमिरी निगम के रामनरेश ने दर्ज की सबसे छोटी जीत

10 निगम के वार्डों की स्थिति

रायपुर निगम : 70 वार्ड में 60 भाजपा, 7 कांग्रेस, 3 निर्दलीय

बिलासपुर निगम : 70 वार्ड में 49 भाजपा, 18 कांग्रेस , 3 निर्दलीय

कोरबा में : 67 वार्ड में 45 भाजपा, 11 कांग्रेस, 11 अन्य

दुर्ग : 60 वार्ड में 40 भाजपा, 12 कांग्रेस, 8 अन्य

राजनांदगांव निगम : 51 वार्ड में 39 भाजपा, 8 कांग्रेस, 4 अन्य

अंबिकापुर निगम : 48 वार्ड में 31 बीजेपी, 15 कांग्रेस , 2 निर्दलीय

जगदलपुर निगम: 48 में से 30 भाजपा, 16 कांग्रेस, 2 अन्य

धमतरी : 40 में 27 भाजपा, 8 कांग्रेस , पांच अन्य

चिरमिरी निगम : 40 वार्ड में 27 भाजपा, 11 कांग्रेस , 2 निर्दलीय

रायगढ़ : 48 वार्ड में 33 भाजपा, 12 कांग्रेस, 3 निर्दलीय

कांग्रेस के हार की क्या रही वजह?

Chhattisgarh Nikay Chunav : निकाय चुनाव में कांग्रेस के हार की सबसे बड़ी वजह गुटबाजी को माना जा रहा है. दरअसल, टिकटों के ऐलान के बाद पार्टी के कई नेता बागी को गए थे. कई लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा. इस बीच नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के एक बयान ने पार्टी की गुटबाजी को और हवा दे दी थी. अंबिकापुर में उन्होंने कहा था कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के लीडरशिप में लड़ी जाएगी. इसके बाद कांग्रेस में गुटबाजी और खुलकर सामने आई थी. विधानसभा, लोकसभा के बाद अब निकाय चुनाव में कांग्रेस की ये लगातार तीसरी हार है.

You may have missed