Advertisement Carousel

अंधविश्वास में हैवान बना युवक, जादू टोना के शक में महिला को डंडे से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

Chhattisgarh News जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत गितारीपानी गांव में जादू-टोना के अंधविश्वास ने एक बार फिर एक निर्दोष वृद्ध महिला की जान ले ली। आरोपी ने शक के आधार पर डंडे से पीट-पीटकर महिला की निर्मम हत्या कर दी। पूरे इलाके में इस घटना से दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव में अकेली रह रही वृद्ध महिला पर आरोपी छंदनु राम को लंबे समय से जादू-टोना करने का शक था। आरोपी का छोटा बच्चा अक्सर बीमार रहता था, जिसके लिए वह महिला को जिम्मेदार ठहराता था। इसी अंधविश्वास ने गुस्से का रूप ले लिया।

Chhattisgarh News बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आरोपी छंदनु राम गुस्से में आकर महिला के घर पहुंचा और डंडे से उनके सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला मौके पर ही दम तोड़ गई।

Chhattisgarh News घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बगीचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पुलिस ने आरोपी छंदनु राम को तुरंत हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

Chhattisgarh News

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जादू-टोना का अंधविश्वास ही सामने आया है। मामले में भारतीय दंड संहिता की हत्या संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।