बड़ी खुशखबरीः छत्तीसगढ़ के NHM संविदाकर्मी होंगे नियमित, 27 फीसदी बढ़ेगी सैलरी
रायपुर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के एनएचएम के संविदा कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही एनएचएम के संविदा कर्मियों का नियमितीकरण हो सकता है। इतना ही नहीं 27 फीसदी वेतन वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एनएचएम के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। साथ ही उन्होंने एमडी एनएचएम को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश भी दिये।
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा।