Advertisement Carousel

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में सस्ती हो सकती है शराब, 1 अप्रैल से लागू होगी नई शराब नीति……

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की शासकीय शराब दुकानों में एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक बोतलों में शराब बेची जाएगी। आबकारी विभाग ने इस नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी है, जो 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी।

Chhattisgarh News: नई व्यवस्था के तहत अब शराब प्लास्टिक बोतलों में उपलब्ध होगी। इससे कांच की बोतलों पर निर्भरता कम होगी और वितरण प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।

Chhattisgarh News: आबकारी विभाग के मुताबिक इस बदलाव से शराब की लागत में कमी आएगी, जिसका फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। अनुमान है कि प्रति पेटी शराब 50 से 60 रुपए तक सस्ती हो सकती है।

यह नई व्यवस्था प्रदेश की 800 से अधिक शराब दुकानों में लागू की जाएगी। इससे पूरे राज्य में एकसमान प्रणाली लागू होगी और सप्लाई चेन भी बेहतर होगी।

Chhattisgarh News:

प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल से परिवहन आसान होगा और टूट-फूट का खतरा भी कम रहेगा। इससे कुल लागत में कमी आएगी और वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।