chhattisgarh news रायपुर, 23 जुलाई 2026राज्य शासन की जनकल्याणकारी भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सक्ती जिले के विकासखंड सक्ती के ग्राम नंदौरकला निवासी श्री रामलाल भारद्वाज का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित हो रहा है। कृषि भूमि न होने के कारण परिवार की आजीविका पूरी तरह मजदूरी पर निर्भर है। सीमित आय के कारण दैनिक जरूरतों और घरेलू खर्चों का प्रबंधन करना कठिन होता था।
10 हजार की वार्षिक सहायता से मिली राहत
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत श्री भारद्वाज के परिवार को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। इस राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं और अन्य जरूरी कार्यों में कर रहे हैं। इससे परिवार को आर्थिक राहत मिली है और भविष्य के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
श्री रामलाल भारद्वाज ने बताया कि शासन की इस पहल से परिवार को आर्थिक मजबूती मिली है और चिंताएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा, “भूमिहीन परिवारों के लिए यह योजना बहुत उपयोगी है। जरूरत के समय हमें एक भरोसेमंद संबल मिला है।”
श्री भारद्वाज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी मिला हैch