Advertisement Carousel

महासमुंद के खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा, 13 लोग सवार—5 गंभीर घायल

Chhattisgarh News: महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में संचालित रोपवे में तकनीकी खराबी के चलते ट्रॉली अटक गई, जिसमें एक ही परिवार के 7 सदस्य समेत कुल 13 लोग सवार थे। सभी माता के दर्शन के लिए पहाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच यह दुर्घटना हुई।

Chhattisgarh News: घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत-बचाव के लिए पहुंची टीमों ने तुरंत सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

Chhattisgarh News:

प्रशासन और रेस्क्यू दल मौके पर मौजूद हैं, राहत कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है—तकनीकी खामी थी या लापरवाही, यह सवाल अब उठ रहे हैं।