Chhattisgarh Monsoon देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा समेत 11 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है।
Chhattisgarh Monsoon
वहीं शनिवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा।
यहां बारिश हुई
पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर, मोहला, देवभोग में 30 मिमी, खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी, गरियाबंद में 20 मिमी और भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी, कोटाडोल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट
Chhattisgarh Monsoon पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम है। इसी तरह बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम, दुर्ग में 11.2 डिग्री कम है। साथ ही अंबिकापुर में 7.3 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
अब जानिए, आज किस जिले में कितनी बारिश होगी
Chhattisgarh Monsoon मौसम विभाग के मुताबिक आज कोरिया , बिलासपुर , कोरबा में मध्यम भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।