Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, चार नए आरोपी शामिल; आरोपियों की संख्या बढ़कर 85 हुई
Chhattisgarh Liquor Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा खुलासा करते हुए चार नए आरोपियों को मामले में शामिल किया है। ईडी द्वारा अदालत में पेश की गई छठवीं चार्जशीट में इन नामों को जोड़ा गया है।
Chhattisgarh Liquor Scam: जानकारी के अनुसार, निखिल चंद्राकर, विजय भाटिया, टी. भुवनेश्वर राव और प्रबीर शर्मा को शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाया गया है। इन पर करोड़ों रुपये के नकद लेनदेन और कथित सिंडिकेट से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं।
Chhattisgarh Liquor Scam: गौरतलब है कि निखिल चंद्राकर और विजय भाटिया का नाम पहले से ही चर्चित कोल घोटाला मामले में भी सामने आ चुका है। अब ईडी ने शराब घोटाला जांच में भी दोनों की भूमिका को लेकर उन्हें आरोपी बनाया है।
ईडी की इस कार्रवाई के बाद शराब घोटाला मामले में आरोपियों की संख्या 81 से बढ़कर 85 हो गई है। एजेंसी का दावा है कि जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर नए नामों को चार्जशीट में शामिल किया गया है।
Chhattisgarh Liquor Scam:
ईडी की ओर से मामले की जांच अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।